मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा को अंडरवियर में देखना चाहता था डायरेक्टर, एक्ट्रेस ने लिया था ये बड़ा फैसला,

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) अब सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। इन दिनों प्रिंयका, अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज सिटाडेल को लेकर काफी सुर्खियों में हैं और खूब वाहवाही लूट रही हैं। इसके साथ ही साथ प्रियंका, इंटरव्यूज में भी कई राज खोलती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब प्रियंका ने बताया है कि शूटिंग सीन के दौरान एक निर्देशक उन्हें अंडरवियर में देखना चाहता था और ये 2002-03 का किस्सा है।

2002-03 का है किस्सा
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने एक मैगजीन संग बातचीत के दौरान बताया कि ये 2002-03 का किस्सा है, जहां उन्हें एक फिल्म में अंडरकवर होना था। प्रियंका ने बताया कि उस वक्त वो इंडस्ट्री में नई थीं और एक ऐसे निर्देशक के साथ काम कर रही थीं, जिन्हें वो नहीं जानती थीं। प्रियंका ने बताया कि उस सीन में उन्हें एक शख्स को सिड्यूस करना था, जिसके लिए उन्हें एक एक करके कपड़े उतारने थे।

अंडरवियर में देखना चाहता था डायरेक्टर
प्रियंका ने बताया कि इसके लिए वो ज्यादा कपड़े पहनना चाहती थीं, लेकिन निर्देशक का कहना था कि, ‘नहीं, मैं उसे अंडरवियर में देखना चाहता हूं, वरना कोई क्यों ही इस फिल्म को देखने आएगा?’ प्रियंका ने ये भी बताया कि फिल्ममेकर ने ये बात सीधे उनसे नहीं बल्कि उनके ही सामने उनके स्टाइलिश से कही थी। प्रियंका ने कहा वो बेहद अमानवीय पल था और उन्हें लगा था कि वो कुछ है ही नहीं।

प्रियंका ने किया था फिल्म से किनारा
प्रियंका ने आगे कहा कि उन्हें उस वक्त ऐसा महसूस हुआ, जैसा आर्ट कुछ नहीं है। हालांकि दो दिन के बाद प्रियंका ने उस फिल्म से किनारा कर लिया और प्रोडक्शन को उसके पैसे लौटा दिए। वहीं निर्देशक के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि वह उसे हर दिन नहीं देख सकती थी। गौरतलब है कि प्रियंका इससे पहले भी बीते कुछ वक्त में बॉलीवुड की पोल खोल चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button