
नई दिल्ली : रानीश्वर थाना क्षेत्र के तालडेंगार में रविवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक जवान शहीद हो गया। चार जवान जख्मी हुए हैं। चारों जवानों को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक थी, इसलिए उसे हेलिकॉप्टर से रांची हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस का दावा है कि कम से कम पांच नक्सलियों को गोली लगी है। जो जंगल की ओर भाग गए। मुठभेड़ में एसएसबी, जैप और जिला पुलिस के जवान शामिल थे।
शहीद जवान की पहचान असम निवासी नीरज क्षत्री के रूप में की गई है। जबकि घायल जवानों में राजेश कुमार, करण कुमार, सतीश गुर्जर और सोनू कुमार शामिल हैं। राजेश कुमार को रांची भेजा गया है। एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि उन्हें दो-तीन दिन से यह सूचना मिल रही थी कि इस क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाकों में नक्सली जुटे हैं। वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर यहां सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।
28 मई की सुबह झारखंड के सरायकेला खरसावां में नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया था। इसमें पुलिस और 209 कोबरा के 26 जवान घायल हो गए थे। ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की थी।
शहीद हुए जवान पुलिस की सी-60 फोर्स के कमांडो थे। इस फोर्स में 60 जवान होते हैं। इसका गठन 1992 में गढ़चिरौली के तत्कालीन एसपी केपी रघुवंशी ने किया था। इस फोर्स के कमांडो नक्सल विरोधी अभियानों के लिए ही प्रशिक्षित किए जाते हैं। ये गुरिल्ला युद्ध में माहिर होते हैं।
