रायपुर :रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद, एम.आई.सी.सदस्य , सिविल लाइन ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता स्व.चन्द्र बेहरा की स्मृति एवं समाज व् लोगो के प्रति सेवा भाव की याद में चन्द्र बेहरा मेमोरियल फाउंडेशन के नाम से सेवा संस्थान का गठन किया है जिससे स्व. चन्द्र बेहरा लोगो की भावनाओ व यादो में अमर रहे| संस्था पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया जिसमे अध्यक्ष – प्रद्युम बेहरा , उपाध्यक्ष -शिशिर ब्यास , सचिव -अमित शर्मा , संयुक्त सचिव- युवराज सिंह का गठन किया गया है| जिसका विधिवत पंजीयन छ.ग. राज्य फर्म एवं सोसायटी में पंजीकृत कर सम्पूर्ण छ.ग. का कार्यक्षेत्र रखा गया है |
समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा स्वास्थय एवं अभाव ग्रस्त लोगो की सेवा, सहयोग व सहानुभूति प्रदान कर छ.ग. राज्य व सक्रिय होकर सेवा करने का निर्णय लिया गया है जिसकी जानकारी छ.ग. फार्म सोसायटी रजिस्ट्रेशन के रजिस्ट्रार आर.राजभानु ने पं.क्रं। 122201863290 की पुष्टि की|