BREAKINGइंडियाराज्य

योगी के मंत्री का विवादित बयान, कहा- पुराना प्रेम प्रसंग बाद में दुष्कर्म बन जाता है

गोंडा. योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दुष्कर्म को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, ”रेप का नेचर होता है। अब अगर कोई नाबालिग लड़की के साथ रेप होता है तो उसको हम रेप मानेंगे।” तिवारी ने कहा कि कहीं-कहीं पर यह भी सुनने को आता है कि विवाहित महिला है, उम्र 30-35 साल है तो उसका अलग नेचर है। ऐसे मामलों में अधिकतर प्रेम प्रसंग होते हैं। सात-आठ साल से प्रेम प्रसंग होता है, लेकिन बाद में रेप का मामला उठ जाता है।

मंत्री उपेंद्र तिवारी रविवार को विकास कार्यों और भाजपा संगठन की समीक्षा के लिए गोंडा पहुंचे थे। यहां उन्होंने अलीगढ़, हमीरपुर और जालौन में हुई रेप की घटनाओं के सवाल पर विवादित बयान दिया। तिवारी योगी सरकार में परती भूमि व जलसंसाधन राज्यमंत्री हैं।

अखिलेश यादव पर कसा तंज

तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी तंज कहा। कहा कि अखिलेश यादव एक्सपेरिमेंट करते हैं। पहले गठबंधन का असफल एक्सपेरिमेंट किया। मस्जिद जाते थे, अब बाबा भोलेनाथ की शरण में गए हैं। तिवारी ने कहा कि हो सकता है कि अखिलेश अयोध्या भी जाएं।

mitan bhoomi

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी. मितान भूमि इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. मितान भूमि में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, मितान भूमि या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादो का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button