BREAKINGछत्तीसगढ़राजनीती

रमन सरकार की कमीशनखोर नीति का शिकार हुये बस्तर के दोनों किसान

20 लाख किसानों की कर्ज माफी, 2500 में धान खरीदी से भाजपा विचलित होकर दुष्प्रचार कर रही : कांग्रेस

कांग्रेस सरकार उनकी सहायता के हर संभव प्रयास कर रही

रायपुर/15 मई 2019। जगदलपुर में दो किसानों की अदालत के निर्देश पर गिरफ्तारी मामले को कर्जमाफी से जोड़कर भाजपा झूठा दुष्प्रचार कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि जगदलपुर के दोनों किसान पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार के शिकार हुये है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में कुछ दलाल किस्म के लोग किसानो को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे सुनियोजित ठगी को अंजाम दे रहे थे। दलालो ने ड्रिप इरिगेशन लगाने के लिए बैंकों से ऋण दिलाने एवं कृषि विभाग से अनुदान दिलाने के लिए इन किसानों के जमीन के पेपर चेक और फोटो ले लिया था और किसानों की जानकारी के बिना उनके नाम से बैंक से ऋण ले लिया गया। बैंक ने जब किसानों से ऋण की वसूली के लिए चेक लगाया तब किसान के चेक बाउंस हो गया और चेक बाउंस का प्रकरण में किसानों को माननीय न्यायालय के निर्देश पर गिरफ्तारी हुई। पूरे प्रकरण में पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोषी है जिसके संरक्षण में कमीशनखोर भ्रष्टाचारी फलते फूलते रहे है। दुर्भाग्यजनक है कि उस समय सरकार के कृषि विभाग के भ्रष्ट अधिकारी भी इस षडयंत्र में शामिल थे। उस दौरान किसानो की शिकायतो पर भाजपा सरकार कार्यवाही नहीं करती थी। बल्कि किसानों के साथ ठगी करने वाले को संरक्षण देती रही है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि बस्तर के किसानों की गिरफ्तारी के लिए पूर्व की रमन सरकार और भाजपा की तत्कालीन सरकार की नीतियां जिम्मेदार है। इस पूरे मामले को कांग्रेस सरकार ने गंभीरता से लिया है। जिला प्रशासन को दोनों किसानों को विधिक सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिये गये है। ताकि उनकी जमानत हो सके। किसानों के साथ धोखाधड़ी मामले में बैंक दलाल और संबंधितो कड़ी कार्यवाही के निर्देश दे दिये गये है। इस मामले की जांच जिला प्रशासन द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी के माध्यम से कराई जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कर्ज माफी का लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा है। प्रदेश के लगभग 20 लाख किसानों का कर्जा कांग्रेस सरकार ने माफ कर दिया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्राथमिकता में किसान और उनकी आर्थिक उन्नति है। कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में सबसे अधिक कीमत 2500 रू. प्रतिक्विंटल में धान खरीदा गया। बस्तर में टाटा संयत्र की जमीने किसानों को वापस कर दी गयी, किसानों का सिंचाई कर माफ कर दिया गया, किसानों की 5 डिसमिल से कम जमीनों की रोकी गयी रजिस्ट्रियों को शुरू करवा दिया गया। भूपेश बघेल की सरकार के किसानों के हित में लिये गये इन निर्णयों से भाजपा विचलित हो गयी है। उसे अपनी राजनैतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है। इसी लिये वह झूठे और मनगढंत आरोप लगाने की ओछी राजनीति कर रही है। घड़ियाली आँसू बहाने के बजाये भाजपा अपने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से पूछे उनकी सरकार किसानों के साथ धोखाघड़ी करने वालों को क्यों संरक्षण देती थी?

https://mitanbhoomi.com/breaking-news/health-minister-ts-singhdev-running-the-bike-on-the-inspection/

mitan bhoomi

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी. मितान भूमि इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. मितान भूमि में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, मितान भूमि या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादो का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button