लॉगिन

बिहार / नितीश सरकार का बड़ा ऐलान, अब हर बुजुर्ग को प्रतिमाह मिलेगी पेंशन

BREAKING June 15, 2019 • रिपोर्टर: mitan bhoomi
बिहार  / नितीश सरकार का बड़ा ऐलान, अब हर बुजुर्ग को प्रतिमाह मिलेगी पेंशन

बिहार / नितीश सरकार का बड़ा ऐलान, अब हर बुजुर्ग को प्रतिमाह मिलेगी पेंशन

पटना: बिहार 60 वर्ष और उसके ऊपर के सभी बुजुर्गों को पेंशन देने वाला पहला प्रदेश बन गया है। बिहार सरकार ने शुक्रवार को यूनिवर्सल ओल्‍ड एज पेंशन स्‍कीम शुरू की है। इसके तहत 60 वर्ष और उसके ऊपर के सभी बुजुर्गों को 400 रुपये हर महीने पेंशन मिलेगी। इस योजना का फायदा सभी जातियों और प्रत्येक वर्ग के उस बुजुर्ग को मिलेगा जिसे अब तक केंद्र या राज्‍य सरकार की तरफ से कोई पेंशन नहीं मिलती है।

उल्लेखनीय है कि अन्‍य प्रदेशों में वृद्धावस्‍था पेंशन सिर्फ बीपीएल परिवारों, एस/एसटी, विधवा महिलाओं और विकलांगों को मिलती है। हालांकि बिहार में प्रत्येक पुरुष या महिला जिसकी आयु 60 वर्ष या उससे ऊपर है और उन्‍हें राज्‍य सरकार या केंद्र सरकार से अब तक पेंशन नहीं मिलती है तो वे मुख्‍यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत पेंशन के अधिकारी होंगे।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक कल्‍याण विभाग के एक कार्यक्रम में इस योजना को लांच करते हुए कहा है कि इस योजना का फायदा लगभग 35 से 36 लाख ऐसे बुजुर्गों को मिलेगा जो अब तक किसी योजना के तहत पेंशन नहीं पाते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि पेंशन योजना से प्रदेश के खजाने पर 1800 करोड़ रुपये का अतिरिक्‍त भार आएगा।

source by source by newstracklive

खबर शेयर करें: