नई दिल्ली : मालेगांव बम धमाकों के एक पीड़ित के पिता ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के भोपाल से भाजपा उम्मीदवार घोषित किए जाने के खिलाफ अर्जी दाखिल की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीड़ित के पिता ने अर्जी में एनआईए कोर्ट के सामने साध्वी की सेहत का हवाला देते हुए उनकी उम्मीदवार पर सवाल उठाया गया है। दरअसल, इसकी बड़ी वजह यह है कि साध्वी प्रज्ञा की जामनत अर्जी में उनके स्वास्थ्य का हवाला दिया गया था।
बता दें भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को भोपाल लोकसभा सीट के लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिया है। इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से माना जा रहा है।
Father of a victim in Malegaon blast has filed application against Sadhvi Pragya Thakur after she was declared BJP candidate from Bhopal. Application has questioned her candidature before NIA court citing her health which was one of the reasons in her bail application pic.twitter.com/fvaR6bUx3o
— ANI (@ANI) April 18, 2019
गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को नासिक के मालेगांव शहर में एक बाइक में बम लगाकर विस्फोट किया गया था। इसमें 7 लोगों की मौत हुई थी और करीब 100 लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित को अक्तूबर 2008 में गिरफ्तार किया गया था। प्रज्ञा पर मकोका अधिनियम की विभिन्न धाराएं भी लगाई गई थीं। साध्वी पर मालेगांव ब्लास्ट के साथ ही साथ सुनील जोशी की हत्या का भी आरोप है।
एनाईए की जांच में भी ये बात सामने आई कि सुनील का प्रज्ञा के प्रति आकर्षण ही उनकी हत्या का कारण बना। 2017 में जांच के बाद एनआईए ने अदालत से कहा कि उसे प्रज्ञा ठाकुर को जमानत पर छोड़ने में दिक्कत नहीं है क्योंकि उनके खिलाफ अभियोजन लायक सुबूत नहीं हैं।
जिसके बाद 25 अप्रैल 2017 को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब साध्वी, भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ मैदान में हैं।
source by AU
