रायपुर। प्रदेश में तथाकथित अश्लील सीडी कांड के बाद सुर्खियों में आये भाजपा आइटी सेल के नेता प्रकाश बजाज के खिलाफ महिला का आरोप है कि प्रकाश बजाज लगातार उसके साथ छेड़खानी किया करता था। मना करने पर उसे धमकी दिया करता था। राजधानी के सिविल लाइन थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। एसएसपी शेख आरिफ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश की है जहा मामले की सुनवाई जारी है।
इस मामले में महिला ने कर शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर धारा 354,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रकाश बजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया है और वह मामले की सुनवाई जारी है।