
रायपुर : सेक्स सीडी मामले में शिकायतकर्ता रहे बीजेपी नेता पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला आज पहली बार मीडिया के सामने आयी। महिला का आरोप है कि प्रकाश बजाज से पहले उसके साथ तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भी उसके साथ छेड़छाड़ किया है।
महिला रायपुर की रहने वाली है, आज उसने प्रेस कांफ्रेंस कर ये संगीन आरोप लगाया।महिला ने दो साल पहले 2017 में होली मिलन के दौरान कौशिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि वो अपनी बहन के घर पर गयी थी, जिनका धरमलाल कौशिक से परिचय था, गुलाल लागने के दौरान उन्होंने उसे आपत्तिजनक तरीके गुलाल लगाया और फिर गलत इशारे करके पास बुलाने की कोशिश की। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके मना करने के बावजूद उसे जबरदस्ती गुलाल लगाया और फिर वापस आते वक्त पास बुलाने की कोशिश की।ये पूछे जाने पर इतने सालों तक उन्होंने शिकायत क्यों नहीं की, जवाब में महिला ने कहा कि क्योंकि उन्हें घरवालों ने इस बात को बोलने से मना कर दिया था। महिला का कहना है कि इस मामले में जब कल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिश की तरफ से प्रकाश बजाज के मुद्दे पर राजनीतिक साजिश की बात कही गयी, तो उन्होंने फिर मीडिया के सामने पूरी बात बताने की बात कही।आपको बता दें कि रविवार को महिला ने भाजपा नेता और सीडी मामले में शिकायतकर्ता रहे प्रकाश बजाज के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने प्रकाश बजाज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
source by npg
