रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी खमतराई इलाके के भनपुरी के उरकुरा में छत्तीसगढ़ जूट मिल के गोडाउन में भीषण आग लग गई. सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस। वहीं फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं.भारी मात्रा में जुट जलकर राख हो गया है.
डायल 112 से सूचना मिली थी कि भनपुरी के छत्तीसगढ़ जूट मिल में भीषण आग लगी है.सूचना मिलते ही मौके पर गाड़ियां रवाना की गई. पूरे गोडाउन के अंदर बाहर आग की चिंगारियां निकल रही थी. आग की भीषण लपटों के बीच फायर कर्मी गोडाउन के अंदर जाकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं .ये पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.
खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों और जानमाल नुकसान का कुछ पता नहीं चला पाया है।












