बीजापुर : बीजापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। नक्सलियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी है। हत्या बेहद ही निर्मम तरीके से की गई है। वारदात भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के किस्टापारा की है। नक्सलियों ने ये वारदात देर शाम की है। मृतक का नाम सहदेव बताया जा रहा है।
इधर घटना की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। SP गोवर्धन ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि अभी तक शव को पुलिस अपने कब्जे में नहीं ले सकी है, जबकि वारदात थाने से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर है। घटना के बाद से ही ग्रामीण सकते में है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक़्त सहदेव घर पर ही था। देर शाम नक्सलियों का दल कोस्टापारा पहुंचा और सहदेव को खोजने लगा। फिर घर से निकाल कर करीब 50 मीटर दूर ले जाकर नक्सलियों ने उसकी धारधार हथियार से हमला कर दी। थाने से महज 1 किमी दूर पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है, बाबजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी है। नक्सलियों ने मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक पहले भी नक्सलियों ने चेतावनी दी थी।
source by npg