क्राईम न्यूज़छत्तीसगढ़राज्यरायपुरवायरल न्यूज़

राजधानी में वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा, 51 वाहन बरामद, 31 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस ने पिछले डेढ़ महीने में चोरी के 51 वाहन बरामद किए हैं और 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

राजधानी में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थिति ऐसी है कि शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक लोग कुछ समय के लिए भी अपना वाहन खड़ा करते हैं तो उसके चोरी होने का खतरा बना रहता है। हालांकि, पुलिस भी लगातार सतर्कता के साथ कार्रवाई कर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर अभिषेक राय उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, अभिषेक राय पहले भी वाहन चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। वहीं, पिछले डेढ़ महीने में समस्त ज़ोन की थाना पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के 51 वाहन बरामद किए गए और 31 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अलावा कमिश्नरेट क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 36 लावारिस वाहन भी बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

बाइट– गौरव मंडल ( ADCP, क्राइम एंड साइबर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button