चाय के साथ कहीं आप भी तो नहीं खाते ये चीजें? शरीर के लिए करती हैं ‘जहर’ का काम

भारत में किसी ड्रिंक का सबसे ज्यादा क्रेज है तो वो है चाय। चाय के शौकीन इस कदर हैं कि टी लवर्स की एक अपनी अलग ही कैटेगरी बनी हुई है। जब तक सुबह-शाम एक कप चाय ना मिल जाए, कुछ लोगों का दिन ही नहीं बनता। चाय के साथ कुछ स्नैक्स मिल जाएं तो और मजा आ जाता है। हालांकि आप जिन पॉपुलर चीजों को चाय के साथ खाते हैं, उनमें से अधिकतर चीजें ऐसी हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकती हैं। जी हां, चाय के साथ कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन आपके शरीर के लिए किसी जहर से कम नहीं। ऐसे में बेहतर है कि चाय पीते समय इन्हें अवॉइड ही करें। आइए पहले इन चीजों के नाम जानते हैं।
चाय के साथ ना खाएं नमकीन या स्नैक्स
गरम-गरम चाय के साथ नमकीन या स्नैक्स खाना तो बहुत ही कॉमन बात है। ज्यादातर लोग चाय के साथ नमकीन और स्नैक्स खाना पसंद भी करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि चाय के साथ नमकीन या स्नैक्स खाना हेल्थ के लिए कहीं से भी सही नहीं है। चाय के साथ इन फूड आइटम्स को खाने से कैफीन का अवशोषण धीरे होने लगता है जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक है।
चाय के साथ भूलकर भी ना खाएं अंडा या ऑमलेट
कुछ लोग सुबह के ब्रेकफास्ट में चाय के साथ ऑमलेट या अंडा खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक है, तो अगली बार से इस गलती को बिल्कुल भी ना दोहराएं। दरअसल अंडा या अंडे से बना ऑमलेट और चाय एक साथ खाने से ये बहुत ही गरिष्ठ हो जाता है, जिसे पचाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। जिन लोगों को पेट की समस्या लगी रहती हैं उन्हें इस कॉम्बिनेशन को बिल्कुल अवॉइड करना चाहिए।
चाय के साथ अवॉइड करें डेयरी प्रोडक्ट्स
चाय को बनाने के लिए भले ही दूध का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन चाय के साथ कोई भी डेयरी प्रोडक्ट भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। दरअसल डेयरी प्रोडक्ट जैसे पनीर, दूध, दही, क्रीम आदि को चाय के साथ खाने से चाय में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स का असर खत्म हो जाता है। हालांकि ब्लैक टी के साथ इन प्रॉडक्ट्स को खाया जा सकता है।
मीठी चीजें भी करें अवॉइड
चाय के साथ कोई भी मीठी चीज जैसे मीठा बिस्किट, चॉकलेट, मिठाई, केक आदि फूड आइटम खाने से भी परहेज करना चाहिए। ये चीजें चाय के साथ खाने में टेस्टी लग सकती हैं, लेकिन हेल्थ के लिए बहुत ही नुकसानदायक होती हैं। दरअसल इन चीजों को चाय के साथ खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जिससे बॉडी का एनर्जी लेवल कम हो सकता है। इसके साथ ही इसके कई अन्य नुकसान भी हो सकते हैं। खासतौर पर डायबिटीज पेशेंट के लिए चाय के साथ मीठी चीजों का कंबीनेशन जहर के समान है।
चाय के साथ ना खाएं तली-भुनी चीजें
गरम-गरम चाय के साथ गरम पकोड़े खाना लगभग सबको पसंद होता है, और ये खाने में बहुत टेस्टी भी लगते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हेल्थ के लिए ये कॉम्बिनेशन बहुत ही नुकसानदायक होता है। जैसा कि आप जानते ही हैं ज्यादा तली-भुनी चीजों को पचना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में जब इन्हें चाय के साथ खा लिया जाता है, तो ये कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित करता है।
