अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पनामा के डेरियन गैप को पार करते हुए 10 अवैध प्रवासी डूबे

पनामा सिटी,  लैटिन अमेरिका के पनामा में डेरियन गैप पैदल पार करते समय 10 अवैध प्रवासी नदी में अचानक आई बाढ़ में डूब गये।
राष्ट्रीय सीमा सेवा ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय सीमा सेवा के अनुसार, पीड़ितों के शवों को प्रवासी तस्करों से संबंध को छिपाने के लिए दफना दिये जाने के बाद सार्वजनिक मंत्रालय को इस घटना के बारे में जानकारी मिली।
उल्लेखनीय है कि पूर्वी पनामा के डेरियन प्रांत का क्षेत्र दलदल जैसे जंगल और कीचड़ वाले रास्तों के कारण बेहद जोखिम भरा है।
राष्ट्रीय सीमा सेवा ने एक बयान में कहा कि पनामा के अधिकारी प्रवासियों को अधिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित एक वैकल्पिक मानवीय गलियारे के माध्यम से उन्हें बाहर निकालने कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ प्रवासी अधिक खतरनाक मार्ग चुनते हैं।
राष्ट्रीय प्रवासन सेवा के आंकड़ों के अनुसार, मध्य अमेरिका और मैक्सिको को पार करके अमेरिका पहुंचने के लिए इस साल जनवरी से 22 जुलाई के बीच 216,000 से अधिक अवैध प्रवासियों ने खतरनाक यात्रा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button