इंडियामनोरंजन

वनएक्सबेट मनी लॉन्ड्रिंग केस: सुरेश रैना और शिखर धवन की ₹11.14 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘वनएक्सबेट’ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल ₹11.14 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है।

ईडी की कार्रवाई में रैना के नाम से ₹6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड, जबकि धवन की ₹4.5 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है। एजेंसी के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों ने वनएक्सबेट के अवैध संचालन की जानकारी होने के बावजूद इसके प्रतिनिधियों और ब्रांड्स का प्रचार किया।
जांच में पता चला कि दोनों ने विदेशी कंपनियों के साथ प्रमोशनल कॉन्ट्रैक्ट्स किए और भुगतान को लेयर ट्रांजैक्शन के जरिए छिपाया गया। ईडी का दावा है कि इससे भारत में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क को बढ़ावा मिला।एजेंसी ने इस मामले में करीब ₹1,000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा किया है, जिसमें 6,000 से ज्यादा फर्जी म्यूचुअल फंड खाते और कई अनवेरिफाइड पेमेंट गेटवे शामिल हैं। अब तक 60 बैंक खाते और ₹4 करोड़ से अधिक की रकम फ्रीज की जा चुकी है।
ईडी ने बताया कि यह जांच कई राज्यों में दर्ज एफआईआरों के आधार पर शुरू हुई थी, जिनमें कंपनियों पर धोखाधड़ी, अवैध सट्टेबाजी और हवाला लेनदेन के आरोप लगे थे। जांच में यह भी सामने आया कि वनएक्सबेट ने भारत में खेल प्रेमियों को लुभाने के लिए स्पोर्ट्स प्रमोशन कॉन्ट्रैक्ट्स के जरिए सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स को मोटी रकम देकर ब्रांड प्रचार करवाया। फिलहाल ईडी मामले में और लोगों से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button