इंडियाविदेश

शुक्रिया डोनाल्ड ट्रंप, मेक इन इंडिया होगा और मजबूत;भारत-अमेरिका व्यापार समझौता हमारे किसानों, स्टार्टअप और मछुआरों को नए अवसर प्रदान करके ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देगा।

भारत और अमेरिका में अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता हमारे किसानों, स्टार्टअप और मछुआरों को नए अवसर प्रदान करके ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देगा।

भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, ”दोनों महान देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है।” मैं दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता हमारे किसानों, उद्यमियों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप और मछुआरों को नए अवसर प्रदान करके ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ”जैसे-जैसे भारत विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हम ऐसी वैश्विक साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो भविष्य पर आधारित हों, हमारे लोगों को सशक्त बनाएं और साझा समृद्धि में योगदान दें। बता दें कि इस ट्रेड डील के तहत अमेरिका ने रूस से तेल खरीद के लिए भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को समाप्त कर दिया है। इसके अलावा कुल टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। एयरक्राफ्ट और इससे संबंधित उपकरणों पर ड्यूटी खत्म कर दी गई है। खास बात यह है कि भारत ने महत्वपूर्ण कृषि उत्पाद इस डील से सुरक्षित रख लिए हैं। बता दें कि इस ट्रेड डील फ्रेमवर्क को लेकर ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश में कहा, ”मुझे वरिष्ठ अधिकारियों से कार्यकारी आदेश 14066 में वर्णित राष्ट्रीय आपातकाल से निपटने के लिए भारत के प्रयासों के संबंध में अतिरिक्त जानकारी और सिफारिशें प्राप्त हुई हैं। विशेष रूप से, भारत ने रूसी संघ से तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है। भारत ने यह स्पष्ट किया है कि वह अमेरिका से ऊर्जा उत्पाद खरीदेगा और हाल में अगले 10 वर्षों में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए अमेरिका के साथ एक रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें दी गई जानकारी और सिफारिशों पर विचार करने के बाद उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि ”कार्यकारी आदेश 14066 में वर्णित राष्ट्रीय आपातकाल से निपटने और राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति एवं आर्थिक मामलों पर अमेरिका के साथ पर्याप्त रूप से तालमेल बिठाने के लिए भारत ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके मद्देनज़र, मैंने भारत से आयातित वस्तुओं पर लगाए गए अतिरिक्त मूल्य-आधारित शुल्क को समाप्त करने का निर्णय लिया है।’ इस अंतरिम ट्रेड डील में भारत के प्रमुख कृषि उत्पादों को अलग रखा गया है। इसमें गेहूं, बाजरा, सूखे अनाज, पशु आहार के लिए लाल ज्वार, मेवे, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सोयाबीन तेल, शराब और स्पिरिट तथा अन्य उत्पाद शामिल हैं।इसके अलावा सब्जियों और मसालों को भी ट्रेड डील से अलग रखा गया है। डेयरी उत्पादों को भी ट्रेड डील में शामिल नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button