इंडियास्वास्थ

14 वर्ष की लड़कियों को लगेगा निशुल्क HPV टीका, स्वास्थ्य विभाग ने किया नियोजन

गड़चिरोली जिले के 14 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों का भविष्य सुरक्षित तथा स्वास्थ्यदायी करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मार्फत ‘एचपीवी’ टीकाकरणम मुहिम को गति दी जा रही है। महिलाओं में गर्भाशय मुख के कैंसर का बढ़ता प्रमाण चिंता का विषय है। इस पर प्रभावी उपाय के तौर पर मुहिम चलाई जा रही है।

इस मुहिम में जिले के सभी सरकारी विभाग समन्वय रखकर सहयोग करें, ऐसा आह्वान जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य विभाग की मुहिम नहीं है। बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है।

इसके लिए शिक्षा विभाग स्कूलों के 14 वर्ष के छात्राओं की सूची तैयार कर अभिभावकों का प्रबोधन करें, वहीं ​महिला व बालविकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी सेविकाओं के मार्फत गांव स्तर पर किशोरवयीन छात्राओं तक टीके का संदेश पहुंचाएं, ​नगरपालिका व ग्रापं प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर जनजागृति करें।

गर्भाशय मुख के कैंसर का समय पर टीका लगाने से पूर्णत: टाला जा सकता है। यह टीका विश्वभर में प्रमाणित है, 93 से 100 प्रतिशत प्रभावी है। कुछ समाज विघातक लोगों द्वारा फैलाएं जानेवाले अफवाहों पर विश्वास न रखें, यह टीका पूर्णत: सुरक्षित है।

जिन लड़कियों की उम्र 14 वर्ष है, लेकिन 15 वर्ष से कम है। ऐसी लड़कियों को ही टीका लगाया जाने वाला है। यह टीका जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र तथा सरकारी अस्पताल में निशुल्क लगाया जाने वाला है। अभिभावक अपनी लड़की का नाम ‘U-WIN’ पोर्टल पर पंजीयन करें या समीप के आशा स्वयंसेविका/एएनएम से संपर्क करें।

​जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने सूक्ष्म नियोजन किया है। जिले के सभी वैद्यकीय अधिकारी तथा कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूर्ण हुआ है। दुर्गम क्षेत्र के एक भी लड़की इस सुरक्षा कवच से वंचित नहीं रहेगी, इसकी सतर्कता बरतने की सूचना जिलाधिकारी ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button