इंडिया

एलन मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति! SpaceX IPO ने रचा इतिहास, रातोंरात आया बंपर उछाल

एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बनने के करीब पहुंच चुके है। उनकी कंपनी स्पेसएक्स ने दुनिया का सबसे बड़ा IPO लॉन्च करते हुए इतिहास रच दिया है। यह IPO लॉन्च करते ही अब वे दुनिया के पहले खरबपति (ट्रिलियिनेयर) बनने से सिर्फ 29 अरब डॉलर दूर रह गए हैं। 1 ट्रिलियन डॉलर की यह रकम इतनी विशाल है कि यह ताइवान, स्वीडन, आयरलैंड और सिंगापुर जैसे कई विकसित देशों की पूरी अर्थव्यवस्था (GDP) से भी बड़ी होगी।

इस दौरान उनकी संपत्ति में 274 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। देखा जाए तो एक तरह से यह भारत के अडानी और अंबानी के जीवन भर की कमाई से भी ज्यादा है। स्पेसएक्स ने अपने IPO के दम पर 75 अरब डॉलर जुटाए हैं, जो कि 2019 में सऊदी अरामको के 29.4 अरब डॉलर के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर चुका है। आंकड़ों के अनुसार, स्पेसएक्स ने मार्केट में 55.56 करोड़ शेयर 135 डॉलर प्रति शेयर के भाव से निकाले हैं।

अगर इस शेयर के ज्यादातर बिक जाते हैं, तो IPO 86 अरब डॉलर तक पहुंचने की ताकत रखता है। अगर अंडरराइटर्स अगले 30 दिनों के अंदर अतिरिक्त शेयर बेचने के अपने ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं तो यह वैल्यू और बढ़ सकती है। मस्क ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में आईपीओ की घोषणा की, बाजार बंद होने से पहले यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स फाइल किए।

आपको बताते चलें, कि इस IPO की कीमत के आधार पर स्पेसएक्स का मार्केट कैप 1.77 ट्रिलियन डॉलर आंका गया है। यदि इसमें स्टॉक ऑप्शन्स और बाकी हिस्सेदारी को मिलाकर देखा जाए तो इसका कुल वैल्यूएशन लगभग 1.8 ट्रिलियन डॉलर होता है। अपने ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन के साथ स्पेसएक्स दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक कंपनियों में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। अब यह कंपनी एलन मस्क की दूसरी कंपनी टेस्ला से भी बहुत बड़ी हो गई है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, आईपीओ आने के बाद एलन मस्क का नेटवर्थ 274 अरब डॉलर है। उनकी कुल संपत्ति अब बढ़कर 971 अरब डॉलर हो गई है और अब वे पहले खरबपति बनने के बेहद नजदीक हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आईपीओ को मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रिटेल निवेशकों ने 100 अरब डॉलर से भी अधिक के ऑर्डर दिए है। हालांकि 30% शेयर को आम निवेशकों के लिए रिजर्व कर रखा गया है। कहा जा रहा है कि एलन मस्क की पॉपुलेरिटी ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button