इंडिया

स्वतंत्रता दिवस से पहले आधी रात को कोलकाता की महिलाएं निकालेंगी आजादी मार्च, क्या है डिमांड

महिला डॉक्टर का कोलकाता में बेहद क्रूरता के साथ कत्ल और रेप किए जाने के मामले में गुस्सा अभी थमा नहीं है। बंगाल समेत देश भर में डॉक्टर एवं अन्य लोग आंदोलन कर रहे हैं। देश के तमाम हिस्सों में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद हैं। इस बीच कोलकाता की महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस से पहले वाली रात को आजादी मार्च निकालने का फैसला लिया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 साल की डॉक्टर का बेहद क्रूरता के साथ कत्ल किया गया था और रेप भी हुआ था। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन महिलाओं और डॉक्टरों का गुस्सा थमा नहीं है।

सोमवार को तो मृतका डॉक्टर के घर खुद सीएम ममता बनर्जी पहुंची थीं। उन्होंने पुलिस को अल्टिमेटम दिया है कि रविवार तक मामले की जांच पूरी कर ले अन्यथा सीबीआई को केस सौंप दिया जाएगा। इस बीच महिलाओं ने आधी रात को आजादी मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह मार्च 14 अगस्त की रात को 11:55 बजे शुरू होगा। इसे ‘आजादी की आधी रात तो महिलाओं की स्वतंत्रता’ नाम दिया गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कैंपेन किया जा रहा है और पोस्टर भी शेयर किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में पुरुषों ने भी महिलाओं के साथ इस प्रर्दशन में शामिल होने पर सहमति जताई है।

इस आंदोलन में नामी बांग्ला ऐक्टर स्वास्तिका मुखर्जी, ऐक्टर चुरनी गांगुली और फिल्ममेकर प्रतिम गुप्ता भी रहेंगे। बता दें कि इस हत्याकांड ने कोलकाता को हिलाकल रख दिया है। अब भी लगातार प्रदर्शनों का दौर जारी है। 31 साल की महिला डॉक्टर अस्पताल के सेमिनार हॉल में मृत पाई गई थी। उसके सिर, चेहरे, प्राइवेट पार्ट और आंखों पर गहरे जख्म भी पाए गए थे और उनसे खून बह रहा था। इस वारदात को अंजाम देने का आरोपी संजय रॉय गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की सघन जांच में जुटी है। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल खुद जांच में जुटे हैं और वह अस्पताल में मौजूद रहे हर शख्स से पूछताछ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button