इंडियाराजनीतीराज्य

साध्वी प्रज्ञा ने थामा BJP दामन ,लड़ सकती है दिग्विजय के खिलाफ चुनाव

नई दिल्ली : साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बीजेपी में आधाकारिक रूप से शामिल हो गई है। मध्य प्रदेश के भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2019 में खड़ी हो सकती है। प्रज्ञा आज बीजेपी के भोपाल स्थित कार्यालय पहुंचीं जहां उन्होंने बीजेपी नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रामलाल और प्रभात झा समेत कई नेताओं से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद उन्होंने घोषणा की कि मै औपचारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गई हूं। मैं चुनाव लडूंगी और जीतूंगी भी। आगे उन्होंने कहा कि कोई चुनौती नहीं है मेरे लिए, मैं धर्म पर चलने वाली हूं। मैं शाम को वापस आ रहीं हूं। मेरे साथ जो कुछ भी हुआ वो भी बताऊंगी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

बताया जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा के नाम पर सहमति बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अहम भूमिका निभाई। यह उनका पहला चुनाव होगा। इस सीट से पूर्व में नरेंद्र सिंह तोमर, शिवराज सिंह चौहान, महापौर आलोक शर्मा और वीडी शर्मा के नाम पर पार्टी स्तर पर खासी मशक्कत हुई, लेकिन संघ ने प्रज्ञा का नाम बढ़ा दिया। इस पर अब जाकर सहमति बनी।

भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है। इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। गौरतलब है की साध्वी प्रज्ञा का नाम 29 सितंबर, 2008 को मालेगांव ब्लास्ट मामले में चर्चा में आया था। ब्लास्ट मस्जिद के बाहर एक मोटर साइकिल में हुआ था। जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी और 100 घायल हुए थे।

mitan bhoomi

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी. मितान भूमि इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. मितान भूमि में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, मितान भूमि या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादो का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button