इंडियाराजनीती

लोकसभा चुनाव 2019 : दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान जारी

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में देश के 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान जारी है। हिंदी बेल्ट के राज्यों की अगर बात करें तो उत्तर प्रदेश की आठ, बिहार की पांच और छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। यानि कि इन तीन राज्यों की 16 सीटों पर मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, पिछले चुनाव में भाजपा ने इन सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। यूपी की मथुरा सीट पर हेमा मालिनी और फतेहपुर सीकरी सीट पर राज बब्बर चुनाव मैदान में हैं।

दूसरे चरण के मतदान में रक्षामंत्री सीतारमण, चिदंबरम ने वोट डाले

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ सीट पर सतीश गौतम (भाजपा), डॉ. अजीत बालियान (गठबंधन), बिजेंद्र सिंह (कांग्रेस), आगरा सीट पर एसपी सिंह बघेल (भाजपा), मनोज कुमार सोनी (गठबंधन), प्रीता हरीत (कांग्रेस), मथुरा सीट पर हेमा मालिनी (भाजपा), कुंवर नरेंद्र सिंह (गठबंधन), महेश पाठक (कांग्रेस), फतेहपुर सीकरी सीट पर राजकुमार चाहर (भाजपा), राज बब्बर (कांग्रेस), भगवान शर्मा (गठबंधन), बुलंदशहर सीट पर भोला सिंह (भाजपा), योगेश वर्मा (बसपा), बंशी सिंह पहाड़िया (कांग्रेस), अमरोहा सीट पर कुंवर सिंह तंवर (भाजपा), दानिश अली (बसपा), सचिन चौधरी (कांग्रेस), हाथरस सीट पर राजवीर दिलेर (भाजपा), रामजी लाल सुमन (सपा), त्रिलोकी राम (कांग्रेस), नगीना सीट पर डॉ. यशवंत (भाजपा), गिरीश चंद्र (बसपा), ओमवती (कांग्रेस) के बीच मुकाबला है।

छत्तीसगढ़: 7.75 फीसदी

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ की तीन सीटों कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से लोग सारे काम छोड़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। वो भी तब जब शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन भी कहां पीछे रहते। कई पोलिंग बूथों से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। जहां कोई शादी से पहले तो कोई फेरे लेने के फौरन बाद अपने मनपसंद उम्मीदवार को चुनने की जिम्मेदारी पूरी करने पहुंच गया।

सिहावा के मतदान केंद्र नंबर 181 में शादी के मंडप से आकर शांतनु यादव ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डोंगरगांव में दुल्हन आईं वोट डालने तो उधर कांकेर में देवीलाल शादी के बाद मतदान करने पहुंच गया। कांकेर के देवीलाल की बुधवार रात शादी हुई। गुरुवार सुबह जैसे ही बारात दुल्हन को लेकर लौटी, वे सबसे पहले मतदान करने के लिए पहुंचे। यह पूछने पर कि रातभर जागने के बाद थकावट के बावजूद बिना आराम किए वोटिंग को पहुंच गए, उन्होंने कहा कि वोट देना सबसे जरूरी है। देश के लिए सरकार चुनने का हमें जो अधिकार मिला है, उसका प्रयोग करना ही है।

वहीं महासमुंद के मतदान केंद्र क्रमांक 193 में शादी की रस्म छोड़कर रवि साहू मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के प्रति अपना धर्म निभाने पहुंचे हैं। जितना ज्यादा जरूरी शादी की रस्में हैं, उससे भी जरूरी मतदान करना है। राजनांदगांव के राहुल हरिहारनो बारात से लौटने के बाद मतदान के लिए पहुंचे। घर जाने से पहले नंदई मतदान क्रमांक 57 में उन्होंने वोट डाला।

mitan bhoomi

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी. मितान भूमि इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. मितान भूमि में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, मितान भूमि या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादो का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button