इंडियाव्यापार

क्या भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI की बड़ी तैयारी, पहले 10 और 20 रुपये से होगी शुरुआत

भारत में जल्दी ही कागज के नोटों का चलन बंद होने वाला है, इसकी जगह पर अब प्लास्टिक के नोट मार्केट में आने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्टम में इस बड़े और अधुनिक बदलाव को अमल में लाने की तैयारी में है। रेलवे के आधिकारिक सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, RBI देश में जल्द ही पॉलिमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों मार्केट में लांन्च करने की तैयारी में है।

सुत्रों के मुताबिक, RBI इस पहले एक पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू करने वाली है। इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे पूरे देश में बड़े पैमाने पर आम लोगों के लिए जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि प्लास्टिक नोटों का फुल-स्केल रोलआउट साल 2027 से शुरू हो सकता है। यानी अगले साल तक आपको मार्केट में प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। RBI ने इसके लिए एक ग्‍लोबल टेंडर भी जारी किया है।

10 और 20 रुपये के नोट होंगे जारी
RBI से जुड़े सुत्रों को मुताबिक शुरुआती दौर में इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत सिर्फ 10 और 20 रुपये के ही प्लास्टिक नोट जारी किए जाने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य मूल्यवर्ग के लिए पॉलिमर नोट जारी किए जा सकते है। बताया जा रहा है कि इन पॉलिमर नोटों में एडवांस सुरक्षा फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। ताकि नकली नोटों को पहचान कर उनपर लगाम लगाई जा सके। RBI का मानना है कि यह नोट पेपर करेंसी के मुकाबले अधिक समय तक चलेंगे और जल्दी फटेंगे नहीं।

कागजी नोटों का क्या होगा?
प्लास्टिक के नोट मार्केट में आने से बहुत से लोगों के मन सवाल आ सकता है कि इसके बाद पेपर करेंसी का क्या होगा? RBI ने स्पष्ट किया है कि मार्केट में पहले से चलन में चल रहे पेपर करेंसी पूरी तरह से वैध रहेगी। प्लास्टिक नोट सिर्फ एक अतिरिक्त विकल्प के तौैर पर सिस्टम में शामिल किए जाएंगे। प्लास्टिक करेंसी के आने से पेपर करेंसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

RBI ने जारी के किया ग्लोबल टेंडर
भारतीय रिजर्व बैंक की नोट मुद्रण शाखा (Note Printing Branch) इस योजना अमलीजामा पहनाने के लिए पॉलिमर सबस्ट्रेट शीट्स के लिए एक ग्लोबल टेंडर भी जारी कर दिया है। ग्लोबल टेंडर के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बिडर्स को देश के लिए पॉलिमर सबस्ट्रेट बनाने और उसकी आपूर्ति करने के लिए आमंत्रित किया गया है। बोली जमा करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त है। हालांकि RBI ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button