
लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर एक बार चर्चा में आ गया है। काले हिरण मामले में सलमान खान को लेकर गुस्साए लॉरेंस बिश्नोई ने एक और धमाका कर दिया है। लॉरेंस ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को अपना अगला शिकार बनाने का तय किया है। बताया जा रहा है कि आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि आमिर के द्वारा इस बात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बताया जा रहा है कि आमिर खान को लव जिहाज के चलते बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। हाल ही में आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की, जिसके बाद कई लोगों ने इसको लेकर विरोध जारी किया है।
सोशल मीडिया पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर एक पोस्ट और कथित ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को लेकर दावा किया जा रहा है कि अब सलमान के बाद आमिर खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अगला निशाना होने वाले हैं। इस वायरल पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े टायसन बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि लव जिहाद के चलते आमिर को ये धमकी मिली है।
दरअसल आमिर खान ने 5 जुलाई को ही अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की थी। जिसके बाद से ही आमिर की तीसरी शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी। जहां एक ओर कुछ लोगों ने इसे लव जिहाज बताया, तो वहीं आमिर खान के खिलाफ फतवा भी जाहिर किया गया। इन आरोपों को खारिज करते हुए आमिर खान ने सफाई दी कि उनकी पिछली दोनों शादियों में भी कोई धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है। आमिर ने साफ शब्दों में कहा कि उनके परिवार में हमेशा से सभी संस्कृतियों और विचारों का सम्मान किया गया है।












