पैसे और जेवरात ले लो, लेकिन वोट… केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप को दौर जारी है। इस बीच दिल्ली के पूर्व सीएम व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सनसनीखेज आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पुलिस के संरक्षण में भाजपा के भ्रष्टाचार का पैसा बांटा जा रहा है। वहीं केजरीवाल ने जनता से कहा कि इन सबसे पैसे और जेवरात ले लो, लेकिन वोट अपनी मर्जी से देना।
शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी कर मतदाताओं को एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अक्सर चुनावों में कहा जाता है कि चुनाव से पहले वाली रात कत्ल की रात होती है। उस रात खूब पैसे, मुर्गा और दारू बंटता है, लेकिन दिल्ली का चुनाव एक अलग ही चुनाव है। जहां इलेक्शन से डेढ़ महीने पहले से सामान बांटना शुरू हो गया है। किसी को डर नहीं है, खुलेआम बांटे जा रहा है। पुलिस के संरक्षण में बांटे जा रहा है। इसके लिए पुलिस लाइनें लगा रही है। चेक कर रही है, वोटर है तो सामान मिलेगा, मतदाता नहीं हो तो सामान नहीं मिलेगा।
केजरीवाल ने कहा कि चादर, साड़ियां, जूते, जैकेट, राशन, सोने की चैन बांट रही है। ये हमारे देश के लिए बेहद खतरनाक है। यह सरकारी पैसों से नहीं गालीगलौज पार्टी के चंद नेता बांट रहे है। इतना पैसा कहां से आया इनके पास, वोट खरीदने के लिए बांटा जा रहा यह पैसा भ्रष्टाचार है। ये पास इस देश की जनता को लूट कर ही बांट रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि ये जो चीज बांट रहे है सब ले लो, लेकिन 1100 रुपये, साड़ी, एक जूते के लिए अपना वोट नहीं बेचना। आपका वोट 1100 रुपये से ज्यादा कीमती है।
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि आपको वोट का अधिकार बाबा साहेब ने दिलवाया और इस बेशकीमती वोट को एक साड़ी में अपना वोट मत बेचना। अभी ये लोग और पैसा देंगे। इस पैसे के लिए अगर आपने वोट बेच दिया तो मान लेना आपने देश बेच दिया।
