इंडियाव्यापार

हार्ट अटैक के बाद सीईओ को आया ज्ञान, कहा-काम की जगह हेल्थ को तरजीह दें युवा

भारतीय मूल के सीईओ एवं आईआईएम अहमदाबाद के छात्र रहे हर्ष मैकवान लिंक्डइन पर एक पोस्ट के लिए चर्चा में हैं। फोर्ब्स ‘30 अंडर 30’ से सम्मानित हर्ष ने हार्ट अटैक के बाद यह पोस्ट उन प्रोफेशनल यूथ के लिए लिखा है जो बेहद महत्वाकांक्षी हैं और लगातार काम की वजह से अपने स्वास्थ्य की परवाह नहीं करते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की है।

हर्ष ने सोशल मीडिया पर अपनी अस्पताल की तस्वीर के साथ भावुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक ऐसी घटना के बारे में बताया, जिसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हर्ष की तस्वीर वायरल हो रही है।

हर्ष ने पोस्ट किया, पिछले गुरुवार को मैं उस खतरनाक स्थिति के बहुत करीब पहुंच गया, जिसकी मैंने इस उम्र में कभी उम्मीद नहीं की थी। इसकी शुरुआत मेरे सीने में तेज दर्द से हुई। मेरा बायां हाथ सुन्न हो गया। मेरी सांस फूल रही थी, पसीना आ रहा था और मैं भ्रमित था। कुछ ही मिनटों में, मुझे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद ईसीजी और लगातार निगरानी की गई। उन्होंने लिखा, मैं हमेशा से ही आगे बढ़ने वाला व्यक्ति रहा हूं। डेडलाइन, थकान, तनाव, लेकिन इस बार, मेरे शरीर ने कह दिया कि बहुत हो गया।
युवा पेशेवरों को किया आगाह

हर्ष ने युवा पेशेवरों को आगाह करते हुए पोस्ट में आगे लिखा, आपका दिल कोई मशीन नहीं है। कोई भी स्टार्टअप, कोई भी क्लाइंट, कोई भी महत्वाकांक्षा आपके जीवन के लायक नहीं है। उस दिन छुट्टी लें। सोएं। टहलें। अपना फोन बंद करें। क्योंकि, जब आपका शरीर आपको अंतिम चेतावनी देता है, तो आप इसे फिर से शेड्यूल नहीं कर पाएंगे।
फोर्ब्स ‘30 अंडर 30’ से सम्मानित हर्ष

उन्होंने लिखा, मैं अब ठीक हो रहा हूं। और मैं आभारी हूं समय के लिए, सांस के लिए, परिवार के लिए, जीवित रहने के लिए। हर्ष ने युवाओं से अपील करते हुए लिखा, उस चीज पर ध्यान दें जो सबसे ज्यादा मायने रखती है, और वो है आप और आपके प्रियजन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button