इंडियाखेल

‘क्यूरेटर ने टीम इंडिया में चिंगारी जला दी है’, अश्विन की इंग्लैंड को ‘गंभीर’ चेतावनी

नई दिल्ली.महान ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेतावनी दी है कि ओवल के पिच क्यूरेटर ने गौतम गंभीर के साथ जो कुछ किया, वो निर्णायक टेस्ट में इंग्लैंड को बहुत महंगा पड़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्यूरेटर ने संभवतः भारतीय टीम में (जीत की) चिंगारी सुलगा दी है। अश्विन ने कहा है कि विपक्षी ने भारतीय टीम के अंदर के बेस्ट को उभार दिया है।

अपने यू-ट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, ‘उसके बाद जब मैंने झड़प का वीडियो देखा तो मैं सोच रहा हूं- बॉस, भाई ये क्या कर रहे हो? आप इस भारतीय टीम के खिलाफ कैसे खेलना चाहते हो, ये वैसा तो नहीं है। मैं हमेशा से देखता रहा हूं कि जब भारतीय टीम पर कोई चुनौती आती है, भले ही इसे कोई बढ़ा रहा हो, जब जीचें सही नहीं हो रही होती हैं या जब हमें दबाने की कोशिश होती है, भारतीय टीम कुछ अलग ही बनकर सामने आती है; वह एक अलग बीस्ट बन जाती है।

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि ठीक वही चीज इस टेस्ट मैच में होने जा रहा है। यह भारत के लिए एक बड़ा फायदा है। हो सकता है कि अगर इंग्लैंड अच्छा क्रिकेट खेले और भारत सही न कर पाए तो इसका कोई मतलब न रहे, लेकिन मुझ लग रहा है कि उकसाने का तरीका जो भी हो, ये तो नहीं है।’

मंगलवार को भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की ओवल के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस से तीखी बहस हो गई थी। क्यूरेटर ने गंभीर और सपोर्ट स्टाफ को पिच से दूर खड़े रहने की हिदायत दी थी जिस पर भारतीय कोच भड़क गए। उनका भड़कना लाजिमी था कि उससे एक दिन पहले ही क्यूरेटर ने इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकलम को एक बार भी नहीं टोका था जब वह पिच का मुआयना कर रहे थे और वो भी सादे कपड़ों में। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने तो क्यूरेटर के बर्ताव को इंग्लैंड की औपनिवेशिक मानसिकता बताया है जो आज भी नहीं गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button