
रियलिटी शो स्टार और एमटीवी रोडीज गैंग लीडर प्रिंस नरूला की रोडीज डबल क्रॉस में दूसरे गैंग लीडर एल्विश यादव के बीच बड़ी लड़ाई देखने को मिली थी। शो के दौरान हुई ये लड़ाई कई दिनों तक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही। एल्विश और प्रिंस ने अलग-अलग पॉडकास्ट में इस लड़ाई को लेकर अपनी-अपनी बातें सामने रखीं। अब प्रिंस नरूला की पत्नी युविका चौधरी ने प्रिंस और एल्विश की लड़ाई को लेकर बात की।
निगेटिविटी से कैसे डील करती हैं युविका
टेली मसाला से खास बातचीत के दौरान युविका से पूछा गया कि वो निगेटिविटी से कैसे डील करती हैं? उन्होंने कहा कि वो ऐसी बातों पर रिएक्ट नहीं करती हैं। इसके बाद युविका से सवाल हुआ कि जब प्रिंस और एल्विश की लड़ाई हुई थी तो उनके कमेंट सेक्शन में लोगों ने बहुत गलत-गलत बातें लिखी थीं। वो इससे कैसे डील करती हैं?
युविका नहीं पढ़ती हैं कमेंट्स
इसपर युविका ने कहा, “देखती ही नहीं हूं मैं। मेरे पास जिंदगी में ना पता है…आप देख रहे हैं कि किस तरह का टाइम चल रहा है लाइफ में। कुछ नहीं पता है कब, कौन, कहां लाइफ से आउट हो जाए। तो मैं अपने परिवार, दोस्तों और बच्चों के साथ खुशी का हर लम्हा पाना चाहती हूं। मुझे इसी से फुर्स्त नहीं है।”
युविका ने कहा कि ये चीजें मैटर ही नहीं करती हैं। वो उनपर फोकस करती हैं जो चीजें उनके लिए मायने रखती हैं। युविका से पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने प्रिंस को कम गुस्सा करने के लिए समझाया है? इस पर युविका ने कहा, “मैं डिटेल्स में नहीं घुसती हूं। मेरे घर पर काम की बातें नहीं होती हैं और खासकर ये बातें तो बिलकुल भी नहीं होती हैं। मेरे घर का माहौल बहुत अलगे है। मेरे पास टाइम नहीं है।”












