खेल

भारत सरकार से बात करेगा BCCI! एशिया कप में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया?

इस साल एशिया कप का आयोजन होने वाला है। इसकी मेजबानी भारत करने वाला है, जो कि सितंबर में होगा। अभी इस टूर्नामेंट के लिए कुल तीन महीने का वक्त बाकी है। लेकिन इस आयोजन को लेकर अभी बहुत कुछ तय नहीं हो पा रहा है। इससे पहले एशिया की टीमें काफी व्यस्त हैं। वहीं, आधिकारिक ब्रॉडकास्टर सोनी ने एक पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमों के कप्तानों को दिखाया गया है।

सोनी के द्वारा जारी किए गए इस पोस्टर में पाकिस्तान के कप्तान की फोटो गायब है। जिसके बाद पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है कि उनके कप्तान को इस पोस्टर में क्यों नहीं दिखाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इसको लेकर भारत सरकार से बात कर सकता है। यदि बोर्ड को भारत सरकार से अनुमति मिलती है, तो वो इसके बाद ही फैसला ले पाएगा कि पाकिस्तान के साथ कब और कहां मुकाबले खेले जाएंगे।

बीसीसीआई के अधिकारी ने एशिया कप में पाकिस्तान की मौजूदगी को लेकर बात की है। मीडिया रिपोर्टे्स के मुताबिक बीसीसीआई ने अधिकारी ने कहा है कि अभी तक उन्हें इस बारे में नहीं पता है। पुरुष क्रिकेट की तुलना में महिला क्रिकेट अलग है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच में ज्यादा नजर नहीं जाती है। वहीं, पुरुष क्रिकेट की बात अलग है, इसे करोड़ों लोग देखते हैं।

इसके बाद बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर संशय बना हुआ है। इस मामले पर बीसीसीआई भारत सरकार से बात करेगा। उनके निर्देश के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।

कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन ने हमला किया था। इस दौरान भारत के 26 पर्यटकों ने अपनी जान गंवा दी थी। जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया था। आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आंतकी ठिकानो को तबाह कर दिया गया था। जिसके बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास आ गई। इसका असर खेल पर भी पड़ते हुए दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button