टेक्नोलॉजी

गजब! Samsung फोन ने बचा ली सैनिक की जान, युद्ध में बन गया बुलेटप्रूफ कवच

स्मार्टफोन्स की बिल्ड-क्वॉलिटी लगातार मजबूत होती जा रही है लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार ये हमारी जान भी बचा सकते हैं। जी हां, किसी बुलेट-प्रूफ जैकेट की तरह फोन भी खतरनाक हालात में आपको सुरक्षित रख सकता है। ऐसी ही एक घटना यूक्रेन से सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और इसमें Samsung Galaxy S25 Ultra हीरो बना है। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान एक सैनिक की जान Samsung के इस फ्लैगशिप फोन ने बचा ली।

यूक्रेन के एक टेक फोरम पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, एक सैनिक ने बताया कि वह युद्ध क्षेत्र में भारी गोलाबारी की चपेट में आ गया था। अचानक एक बड़ा शेल का टुकड़ा उसकी ओर तेजी से आया और सीधा उसके Samsung Galaxy S25 Ultra से टकराया, जो उसकी जेब में रखा हुआ था। फोन ने किसी बुलेट-प्रूफ जैकेट की तरह सारा डैमेज झेल लिया और सैनिक को चोट नहीं पहुंचने दी।

हालांकि फोन का फ्रंट ग्लास चकनाचूर हो गया, लेकिन इसके टाइटेनियम फ्रेम ने झटका झेल लिया और टुकड़ा सैनिक के शरीर में नहीं घुस पाया। सैनिक ने लिखा, ‘यह फोन तीन हफ्ते पुराना था, लेकिन उस पल इसकी वजह से मेरी जान बच गई।’
Samsung टीम ने दी प्रतिक्रिया

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद Samsung Ukraine की टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उस सैनिक को कॉन्टैक्ट कर उसे धन्यवाद कहा और उसकी बहादुरी और कंपनी के लिए विश्वास की तारीफ की। साथ ही, कंपनी ने वादा किया कि वह फोन का फ्री रिपेयर या रिप्लेसमेंट भी करेगी।
पहले भी जान बचा चुके हैं Samsung फोन

यह पहली बार नहीं है जब Samsung का कोई स्मार्टफोन किसी की जान बचाने वाला साबित हुआ हो। इससे पहले भी यूक्रेन में ही कई घटनाएं सामने आई हैं जहां पुराने Samsung फोन्स ने गोलियों के हमले को रोक दिया था। सैमसंग ने अपने डिवाइस की मजबूती को लेकर कई दावे किए हैं, जो सही साबित होते दिख रहे हैं। साथ ही Galaxy AI फीचर्स को लेकर भी कंपनी के डिवाइसेज चर्चा में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button