इंडियाटेक्नोलॉजी

32MP सेल्फी कैमरा, 4K रिकॉर्डिंग के साथ 24 जुलाई को भारत आ रहा सबसे सस्ता Vlog बनाने वाला फोन

iQOO Z10R के भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है, कंपनी ने आज हैंडसेट की लॉन्च डेट की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। iQOO अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO Z10R को 24 जुलाई 2025 को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह फोन खास तौर पर व्लॉगिंग और कंटेंट क्रिएशन के शौकीनों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो 4K रिकॉर्डिंग के साथ शानदार परफॉर्मेंस देने का वादा करता है। iQOO इंडिया ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक X हैंडल पर शेयर की है, जिसमें फोन के डिज़ाइन और प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया गया है। iQOO Z10R में एक गोली के आकार का रियर कैमरा आइलैंड देख सकते हैं, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक ऑरा लाइट फ़ीचर है। इसका डिज़ाइन Vivo V50e जैसा ही लगता है, जिसे अप्रैल में देश में लॉन्च किया गया था।
32MP सेल्फी कैमरा, 4K रिकॉर्डिंग के साथ 24 जुलाई को भारत आ रहा सबसे सस्ता Vlog बनाने वाला फोन
iQOO Z10R की कीमत (लीक)

टिप्स्टर देबयान रॉय (@Gadgetsdata) ने कथित iQOO Z10R की कीमत के बारे में बताया है। टिप्स्टर के अनुसार इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर है।
iQOO Z10R के फीचर्स और स्पेक्स

हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.77-इंच की फुल-एचडी+ क्वाड-कर्व्ड OLED स्क्रीन होने की बात कही गई है।फोन में 6,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है जो 90W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस साल लॉन्च हुए अन्य iQOO फ़ोनों की तरह, यह फ़ोन Android 15 पर आधारित FunTouch OS 15 पर चलेगा।

कैमरे की बात करें तो, iQOO Z10R में 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) को सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आगे की तरफ 32MP का कैमरा है। फोन में सेल्फी और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button