छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच बारिश के आसार, जानें किन 9 जिलों में बारिश की संभावना…

छत्तीसगढ़ में ठण्ड के बीच अब बारिश के आसार बन रहे हैं, यहाँ करीब 9 जिलों में आज बारिश के आसार हैं।मौसम विभाग मुताबिक 8 दिसंबर को सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी, और मौसम में बदलाव हो जायेगा। रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के बीच में है।
पिछले 4 दिनों से प्रदेश के किसी भी इलाके में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। 9 और 10 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इससे कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। वहीं लोग सुबह से ठंड से बचने अलाव का सहारा लेते दिखे।
वही रायपुर में आज सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C और 19°C के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। 8 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेगा।
इसी के साथ आज सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। कोरिया ,मनेंद्रगढ़- भरतपुर चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में हल्की बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button