छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

उतम तिवारी निर्देशित फिल्म “तोर संग मया होगे”,मे पकलू 85 व हिरनमयी दास की रोमांटिक जोड़ी..

हास्य अभिनेता पप्पू chandraker जबरदस्त भूमिका में..

रायपुर..छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दीवानों के लिए खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित फिल्म “तोर संग मया लागे” 11 जुलाई से प्रदेश के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में धमाकेदार एंट्री करने जा रही है। उत्तम तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भरपूर परिवारिक फिल्म है
निर्माता सोमेश केशरवानी, सागर केशरवानी, मदन कहरा, और उत्तम तिवारी की इस मसाला फिल्म में रोमांस, एक्शन, इमोशन के साथ,पारिवारिक,नोक-झोंक का तड़कता-भड़कता मिश्रण है,जो हर वर्ग के दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच लाने का दम रखता है। निर्माता सागर केशरवानी ने बताया,

“फिल्म को,रायपुर श्याम सिनेमा व मल्टीप्लेक्स सहित प्रदेश के अधिकतम सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का trailer और गानों को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है, जो फिल्म की लोकप्रियता का सबूत है।”
फिल्म का संगीत स्वयं निर्देशक उत्तम तिवारी के द्वारा तैयार किया गया है, जिसे प्रफुल्ल बेहरा ने म्यूजिक अरेंजमेंट के साथ और निखारा है। गानों में सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, चंपा निषाद, नितिन दुबे, अनुपमा मिश्रा, श्रद्धा मंडल, और कंचन जोशी की सुरीली आवाज ने जादू बिखेरा है। दिलीप बैस और नंदू मास्टर (ओडिशा) की कोरियोग्राफी ने गानों को विजुअल ट्रीट बना दिया है, जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देगा।
फिल्म में पकलू पचासी (नायक) और हिरनमयी दास (नायिका) की जोड़ी रोमांस का तड़का लगाएगी, जबकि पप्पू चंद्राकर हास्य किरदार में हंसी के फव्वारे छोड़ेंगे। जीत शर्मा, कीर्ति प्रकाश जायसवाल, विनोद उपाध्याय, अर्जुन परमार, गायत्री निषाद, दिब्या नागदेवे, मोहन चौहान, और शशीता साहू जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से फिल्म में जान डाल दी है।
तकनीकी पक्ष भी कम नहीं है। विष्णु शर्मा, लक्ष्मण यादव, और मयंक साहू की सिनेमैटोग्राफी, रज्जू सरकार और विलास राऊत का मेकअप, और अश्वनी जंघेल का आर्ट डिजाइन दर्शकों को विजुअल डिलाइट देने वाला है। दिलीप कौशिक के लेखन और आर्ट डिजाइन दर्शकों को विजुअल डिलाइट देने वाला है। दिलीप कौशिक के लेखन और अर्जुन परमार, महेश सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, योगेश साहू, और योगेश कश्यप की प्रोडक्शन टीम ने फिल्म को भव्यता दी है।
यह फिल्म पारिवारिक मनोरंजन का फुल डोज है, जिसमें हंसी, प्यार, और एक्शन का तगड़ा कॉम्बो है। सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने और ट्रेलर पहले ही ट्रेंड कर रहे हैं, और दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है।,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button