तेज रफ्तार कार सवार व बाइक में भिड़ंत, पति पत्नी की मौत, 3 घायल

- घटना की जानकारी लगते ही पुलिस पहुँची मौके पर

जगदलपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में रविवार की शाम को एक तेज रफ्तार कार व बाइक में भिड़ंत हो गई, इस घटना में बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि कार सवार 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, वही घटना के बाद जाम ना लगे, इसलिए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी, शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया,

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आसना जामगुड़ा निवासी सुखनाथ कश्यप अपनी पत्नी फुलमनी को लेकर घरेलू काम से भानपुरी मोटरसाइकिल में गया हुआ था, जहाँ से दोपहर को वापस आ रहा था कि अचानक आसना के पास जगदलपुर की ओर से रायपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार से भिड़ंत हो गई, घटना इतनी जबरदस्त थी कि पति पत्नी दोनों की मौत हो गई, जबकि कार सड़क किनारे पटलते हुए चारो चक्के ऊपर हो गए, आसपास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस को दी, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने पहले शवो को पीएम घर पहुँचाया, वही घायलों को अस्पताल भेजा गया, घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल आ पहुँचे, जबकि घायलों का बेहतर उपचार चल रहा है,












