छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

नाबालिग से छेड़खानी करने वाला आरक्षक गिरफ्तार

बिलासपुर । पुलिस ग्राउंड में साइकिल चला रही छात्रा से आरक्षक छेड़खानी करने लगा. छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने बताया, क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा रविवार की सुबह पुलिस ग्राउंड में साइकिल चला रही थी।

इसी दौरान पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक दिलीप रौतिया उनके साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा उसकी हरकतों का नजरअंदाज कर रही थी, इससे आरक्षक के हौसले बुलंद हो गए और वह को पकड़कर छेड़खानी करने लगा, किसी तरह छात्रा उसके चंगुल से छूटकर सिविल लाइन थाना आई और घटना की रिपोर्ट लिखाई।

पुलिस ने छात्रा को रिपोर्ट पर छेड़खानी व पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरक्षक दिलीप रौतिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button