छत्तीसगढ़राजनीतीरायपुर

छत्तीसगढ़ / मोदी सरकार पर सिद्धू ने बोला हमला कहा जोंक बनकर जनता को चूस लिया

रायपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करने रायपुर पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी सरकार की तुलना जोंक से की।
कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे किसी एक सवाल का भी जवाब नहीं दिया। प्रधानमंत्री की सभी योजनाएं बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए रहीं। आज आम आदमी परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री लोगों की समस्याओं पर बात करना छोड़, अन्य मुद्दों पर बातें कर उन्हें भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भौंरे की तरह होती है। भौंरा फूल से रस चूस लेता है, तो भी वह नहीं मुरझाता। मोदी सरकार की तुलना जोंक से करते हुए कहा कि मोदी सरकार जोंक बन गयी है, जिसने जनता का खून चूस लिया।

सिद्धू ने कांग्रेस भवन में पत्रकारवार्ता में कहा कि मोदी सरकार की नीति केवल पूंजीपतियों के लिए है। कुछ दिन पहले मैंने सवाल पूछे थे, उनके जवाब नहीं आए, क्योंकि उनकी नीयत खराब है। गरीब से जुड़े मुद्दे जैसे तेल, गैस के दाम बढ़ गए हैं, उनके लिए सरकार कुछ नहीं कर रही। सिद्धू ने कहा कि मोदी सरकार केवल पैसे वालों के लिए काम करती है। उनका गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है।

कांग्रेस नेता सिद्धू ने कहा कि जैसे ही केंद्र में मोदी सरकार आई, कच्चे आयल के दाम कम हुए, लेकिन यहां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए। इससे किसान सीधे-सीधे प्रभावित हुए। केंद्र सरकार ने 16 बार एक्साइज दर बढ़ाई, जिससे बड़े उद्योगपतियों को फायदा हुआ। सिद्धू ने मोदी सरकार पर रिलायंस को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एवरेज क्रूड ऑयल की प्राइस 150 डॉलर थी, जब मनमोहन सिंह की सरकार थी। मोदी ने आते ही पहला काम डीजल को मार्केट के हवाले कर दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत वही है। 16 बार सरकार ने पेट्रोल पर टैक्स बढ़ाया। इसका फायदा रिलायंस को हुआ, रिलायंस का मुनाफा एक ही साल में डबल हो गया। पेट्रोल 263 प्रतिशत टैक्स बढ़ा। डीजल में कीमत 400 प्रतिशत बढ़ी। इसका असर कामकाजी लोग और किसानों पर पड़ा। साल 2014-15 में 94344 करोड़ टैक्स सरकार ने लिया।

सिद्धू ने कहा कि सरकार की नीतियां पूंजीपतियों के पक्ष में हैं। मोदी की ओर से कोई जवाब नहीं आया, जो सवाल मैंने उठाये थे। मोदी सरकार में हर चीज बदनीयत से होती है। जहां मुनाफा देना है, वहां प्राइवेट कंपनी, जहां मारना है, वहां आम आदमी। पेट्रोल पर 1.42 लाख आम आदमी के ऊपर टैक्स लगा। मोदी ने 5 लाख 22 हज़ार करोड़ आम आदमी पर टैक्स लगाया। मनमोहन सिंह की यूपीए की सरकार के समय जब थे, तो रिलायंस और एस्सार के पेट्रोल पंप बंद थे।

सिद्धू ने उठाए सवाल

सिद्धू ने सवाल किया कि सभी चोरों का नाता इन्हीं से क्यों है? उन्होंने जीडीपी पर भी सवाल उठाए और 8.2 की दर को झूठा बताया। कहा कि एक तरफ देश में तेजी से बेरोजगारी बढ़ी है, ऐसे में जीडीपी का आंकड़ा सरकार गलत बता रही है। जीडीपी बढ़ी, तो निर्यात ग्रोथ कम कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि देश जब आजाद हुआ, तब से लेकर मनमोहन सिंह की सरकार के समय देश पर 54 लाख करोड़ का कर्जा था। मोदी सरकार बनने के बाद यह बढ़कर 82 लाख करोड़ हो गया। चार साल में कर्जा 50 प्रतिशत कैसे बढ़ गया। उन्होंने कहा कि चीन की जीडीपी 6.6 प्रतिशत है। चीन 6 करोड़ 50 लाख नौकरी हर साल देती है। वहां एक दिन में 35 हजार लोगों को नौकरी मिलती है। हमारे देश में जीडीपी 8.2 प्रतिशत होने के बाद भी 11 मिलियन नौकरी चली गई। भाजपा ने लोगों की नौकरी छीनने का काम किया। आखिर जीडीपी ग्रोथ का फयदा क्यों नहीं मिला। एनएसएसओ के आंकड़ों के अनुसार सरकारी भर्ती 89 प्रतिशत बंद कर दी गई। 20 हजार नौकरियां रिक्त हैं, उसे कांग्रेस सरकार आते ही भरेगी।

mitan bhoomi

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी. मितान भूमि इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. मितान भूमि में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, मितान भूमि या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादो का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button