डायबिटीज के मरीजों के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए 5 बेस्ट फूड्स

डायबिटीज के पेशेंट्स क्या खाएं, क्या नहीं यह बड़ा सवाल है। उन्हें कई चीजों से परहेज करना होता है। शुगर के पेशेंट्स को फाइबर वाली चीजें खानी चाहिए और ऐसी चीजों से बचना चाहिए जो उनका शुगर स्पाइक करें। अगर आप जानना चाहते हैं कि शुगर पेशेंट्स के लिए बेस्ट फूड्स क्या हैं तो यहां जानें ऐसी पांच चीजों के नाम जो डायबिटीज के मरीजों को डायट में शामिल करनी चाहिए।
कटरीना कैफ जैसे सिलेब्स की न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेस्ट फ्रूट, ऑइल, हर्ब, सब्जी और मिलेट बताए हैं जो शुगर लेवल को नैचुरली मैनेज करते हैं।
फ्रूट
श्वेता ने डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बेस्ट फ्रूट पपीता बताया। पीपेता का ग्लाइसीमिक इंडेक्स कम होता है। साथ ही फाइबर्स और ऐंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है।
ऑइल
डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बेस्ट ऑइल श्वेता ने घी को बताया। घी में पाए जाने वाले फैटी एसिड्स ब्लड शुगर को बैलेंस रखते हैं।
हर्ब
श्वेता ने बताया कि डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बेल पत्ता बेस्ट हर्ब होता है। बताया जाता है कि खाली पेट 4-5 बेल पत्ते चबाने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है।
ग्रेन और सब्जी
श्वेता ने डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट ग्रेन कोदो मिलट बताया। कोदो डायबेटिक फ्रेंडली ग्रेन है। यह प्रोटीन से भरपूर और हाई फाइबर वाला होता है। वहीं बेस्ट सब्जी करेले को बताया।
