Uncategorizedछत्तीसगढ़राज्यरायपुर

भारत में गौ हत्या बंद, गौ माता को राष्ट्र माता बनाने छ ग के राजधानी रायपुर सहित भारत देश के प्रत्येक तहसील में राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्य पाल के नाम सौंपा गया प्रार्थना पत्र

 

  • प्रदेश महासचिव दास जी साहू , जिला अध्यक्ष आशा देवी साहू, तहसील अध्यक्ष मोहन साहू राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार मंच ने अपने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित शामिल हुये 

रायपुर तिल्दा नेवरा. पुरे भारत में सभी तहसील ऑफिस पहुंचकर तहसीलदार महोदय को राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , राज्यपाल , मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र व ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांग भारत में गौ हत्या पूर्णतया बंद हो , गौ माता जी को राष्ट्र माता का घोषित किया जाये , एवं भारत देश के कोने कोने पर घूम रहे गौ माता जी को सुरक्षित स्थान में रखने प्रत्येक पंचायत में गौ शाला का निर्माण कर , प्रत्येक गौ शाला में एक एक शासकीय चौकीदार रखा जाये और सरकार के तरफ से ही गौ माता जी के भोजन के लिये पर्याप्त चारा पानी का व्यवस्था सहित गौ माता जी के हितों को ध्यान मे रखते हुये 11 सूत्रीय मांग को लेकर प्रार्थना पत्र एवं ज्ञापन सौंपा गया।

उक्त कार्यक्रम में दास जी साहू प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार मंच अपने पुरे टीम के साथ पहुंचकर भारत सरकार से गौ माता जी को राष्ट्र माता घोषित करने एवं राज्य सरकार से राज माता घोषित करने , गौ हत्या पूर्णतया बंद करने सहित 11 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया।

 

बता दे कि दास जी साहू पुरे छत्तीसगढ़ में एक महीना से लगातार घूम घूम कर प्रत्येक गांवों में जाकर गौ सम्मान आहवान का प्रचार प्रसार के साथ जगह जगह गौ माता जी को भोजन कराने हेतु स्टील का थाली का विवरण कर सभी से आग्रह पूर्वक निवेदन किया गया कि जब गौ हमारी माता है तो गौ माता जी को स्वच्छ एवं ताजा भोजन स्टील के थाली में खिलाये और। किसी भी हालत में गौ माता जी को जूठा भोजन नहीं खिलाने का आग्रह पूर्वक निवेदन किया गया

उक्त कार्यक्रम में पूरा एक महीना रायपुर जिला के जिला सचिव मनोज दास सिंह का अविस्मरणीय साथ मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button