BREAKINGUncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयइंडियाखेलछत्तीसगढ़राज्यरायपुर

देहरादून में अयान ख्वाजा ने इंडिया ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

देहरादून में अयान ख्वाजा ने इंडिया ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू क्षेत्र स्थित अविनाश कैपिटल होम्स निवासी अयान ख्वाजा ने देहरादून में आयोजित इंडिया ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ अयान ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।

अयान ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच नीरज निखिल साइमन को दिया है, जो कि भिलाई से हैं। उन्होंने बताया कि, “साइमन सर के कुशल मार्गदर्शन और मेहनत की बदौलत मैं इस मुकाम तक पहुंच सका हूं। बहुत ही कम समय में उन्होंने मुझे इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।”

कोच नीरज निखिल साइमन के नेतृत्व में यह तीसरी बार है जब उनके प्रशिक्षण में तैयार हुए शूटर्स ने ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

अयान ने आगे बताया कि उनका सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करें और शूटिंग के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button