BREAKINGUncategorizedइंडियाखेलराज्य

इंडियन ताईक्वांडो क्लब हैट्रिक ओवर ऑल चैंपियन

इंडियन ताईक्वांडो क्लब लगातार तीसरी बार विजेता

बिहार।पटना के राजीव नगर में आयोजित एकदिवसीय *30वीं पटना जिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता* का आयोजन 7 जून को पटना जिला ताईक्वांडो संघ के तत्वाधान में किया गया। इस प्रतियोगिता में पटना जिले से लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में *इंडियन ताईक्वांडो क्लब* के खिलाड़ियों ने बेहतर रुप से तकनीकी प्रदर्शन करते हुए कुल 21 गोल्ड मेडल 13 सिल्वर एवं 12 ब्रॉन्ज मेडल जीत कर ओवरऑल टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम किया विनर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इंडियन ताईक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने कुल 21 गोल्ड मेडल 13 सिल्वर एवं 12 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एक बार फिर से *हैट्रिक ओवरऑल टीम चैंपियन विजेता* का खिताब अपने नाम किया ।

इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल – अभ्यामणि, प्रेम कुमार,अध्या राय, अनन्या, उत्कर्ष, सहर्ष राज, आदर्श, मुस्कान, रविकांत, राहुल राज, अर्पितामा राज, वीर, अश्विता, अनामिका, तानिया, यश राज
सिल्वर मेडल – प्रगति,पुरुषोत्तम, दीप्ति, अवंतिका, आशीष, सुहानी, आर्यमान, अजित,वरुण, अभिनय राज, पुरुषोत्तम
ब्रॉन्ज मेडल – रित्विक राज, रजनीश राज, मिशिका आनंद, सान्वी आनन्द, पलक पाराशर, पर्नीका, आदित्या, शिवम, सक्षम सिन्हा, वैष्णवी, अंशिता, सात्विक धारी खिलाड़ियों के नाम हैं।


क्लब के राष्ट्रीय कोच मुन्ना कुमार से बातचीत करने पर पता चला कि उनका एक और ताईक्वांडो सेंटर किलकारी सैदपुर में भी चलता है जहाँ वर्तमान में सैकड़ो खिलाड़ियों को ताईक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और इसी प्रतियोगिता मैं गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का नाम स्नेहा एस कुमार, अथर्व कुमार, देवप्रिया, रिद्धि , हिमांशी, कियारा अग्रवाल है। बता दें कि सभी गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को आगामी होने वाले राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button