लॉगिन

खरोरा में कबाड़ी यार्ड में कथित अवैध लोहे की खेप का मामला; संचालक का थाने में ‘महीना’ देने का दावा, सूचना के बाद भी देरी से पहुंची पुलिस!

BREAKING November 28, 2026 • रिपोर्टर: Shubham Markam
खरोरा में कबाड़ी यार्ड में कथित अवैध लोहे की खेप का मामला; संचालक का थाने में ‘महीना’ देने का दावा, सूचना के बाद भी देरी से पहुंची पुलिस!

खरोरा में कबाड़ी यार्ड में कथित अवैध लोहे की खेप का मामला; संचालक का थाने में ‘महीना’ देने का दावा, सूचना के बाद भी देरी से पहुंची पुलिस!

खरोरा में कबाड़ी यार्ड में कथित अवैध लोहे की खेप का मामला; संचालक का थाने में ‘महीना’ देने का दावा, सूचना के बाद भी देरी से पहुंची पुलिस!

रायपुर/खरोरा। रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत, थाने से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर गुरु कृपा ढाबे के समीप स्थित एक कबाड़ी यार्ड में फैक्ट्री से निकलने वाले लोहे के तारों की कथित चोरी और अवैध भंडारण का मामला सामने आया है।
मितान भूमि न्यूज़ की टीम जब इस मामले की कवरेज के लिए मौके पर पहुंची और वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की, तो यार्ड के भीतर से निकले एक व्यक्ति ने खुद को यार्ड का मालिक बताते हुए पत्रकारों को खबर बनाने से रोकने का प्रयास किया। जब पत्रकारों ने मामले की सूचना पुलिस को देने की बात कही, तो उक्त व्यक्ति ने बेखौफ होकर कहा कि “आप थाने में फोन लगा सकते हैं, मैं थाने में पैसा देता हूं।” यार्ड संचालक के इस चौंकाने वाले बयान ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूचना देने के बावजूद आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्रकारों ने तत्काल खरोरा थाने में फोन कर घटना की सूचना दी। आरोप है कि शुरुआत में थाने से डायल-112 पर कॉल करने की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की गई। हालांकि, जब पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि घटनास्थल थाने से महज 5 मिनट की दूरी पर है और तुरंत पीसीआर वाहन भेजा जा सकता है, तब पुलिस ने वाहन भेजने का आश्वासन दिया।
इसके बावजूद, पुलिस का पीसीआर वाहन मौके पर पहुंचने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा बैठा। पुलिस की इस देरी का फायदा उठाते हुए, जिस मालवाहक वाहन में कथित तौर पर लोहा लाया गया था, वह माल खाली कर मौके से फरार हो चुका था।
पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठते प्रमुख सवाल:

देरी का जिम्मेदार कौन? जब घटनास्थल थाने से मात्र 5 मिनट की दूरी पर था, तो सूचना मिलने के बाद भी पीसीआर वाहन को पहुंचने में आधे घंटे से ज्यादा समय क्यों लगा?

सबूत मिटाने का मौका? क्या पुलिस समय पर पहुंचती तो मौके पर मौजूद संदिग्ध वाहन और उसमें लाए गए लोहे की जब्ती व जांच नहीं हो सकती थी?

 वसूली के आरोपों की जांच होगी? क्या यार्ड संचालक द्वारा खुलेआम ‘थाने में पैसा देने’ के किए गए दावे की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की जाएगी?
छत्तीसगढ़ में कबाड़ व्यवसाय की आड़ में अवैध गतिविधियों और चोरी के माल को खपाने के मामले पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। मीडिया द्वारा ऐसे मामलों को उजागर किए जाने के बावजूद यदि पुलिस प्रशासन समय पर कार्रवाई नहीं करता है, तो यह सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

खबर शेयर करें: