इंदौर में 2 अक्टूबर को लगेगी ‘दिवाली धमाका’ शॉपिंग प्रदर्शनी, फ्री गरबा और तंबोला भी होगा आकर्षण
इंदौर में 2 अक्टूबर को लगेगी ‘दिवाली धमाका’ शॉपिंग प्रदर्शनी, फ्री गरबा और तंबोला भी होगा आकर्षण
इंदौर। दिवाली फेस्टिवल को खास बनाने के लिए अरच्चीज & गुर्बानी एग्जिबिशन की ओर से 2 अक्टूबर को दस्तूर गार्डन, स्कीम-71, रिंग रोड पर भव्य ‘दिवाली धमाका’ शॉपिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। इसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे फैशन, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल, होम डेकोर, ब्यूटी और फूड समेत विभिन्न उत्पादों की रेंज देखने और खरीदारी करने का मौका मिलेगा। आयोजकों के अनुसार ग्राहकों के लिए खरीदारी पर विशेष ऑफर्स भी रखे गए हैं।
खरीदारी पर मिलेंगे आकर्षक गिफ्ट
5000 रुपये से अधिक की खरीदारी पर फ्री गिफ्ट, 10,000 रुपये से अधिक की खरीदारी पर सिल्वर कॉइन और 20,000 रुपये से अधिक की शॉपिंग पर गोल्ड गिफ्ट दिया जाएगा। वहीं, प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने वाले सभी एग्जिबिटर्स के लिए भी सरप्राइज गिफ्ट की व्यवस्था की गई है।
फ्री गरबा और तंबोला का भी आयोजन
शॉपिंग के साथ मनोरंजन के लिए दोपहर 3 से 4 बजे तक फ्री गरबा और शाम 5 से 6 बजे तक फ्री तंबोला का आयोजन होगा।
स्थान: दस्तूर गार्डन, स्कीम-71, रिंग रोड, इंदौर
समय: सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक
प्रवेश: निःशुल्क
संपर्क: 9770360965, 9893755109