Abhijeet Dipke: दिल्ली में तिरंगा मार्च पर सख्ती, अभिजीत दिपके हिरासत में; कई प्रदर्शनकारी भी पकड़े गए
इंडिया
October 17, 2026
•
रिपोर्टर: Shubham Markam
Abhijeet Dipke: दिल्ली में तिरंगा मार्च पर सख्ती, अभिजीत दिपके हिरासत में; कई प्रदर्शनकारी भी पकड़े गए
दिल्ली पुलिस ने ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें नई दिल्ली स्थित आवास से एहतियाती कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया था।
निषेधाज्ञा उल्लंघन पर FIR
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के अन्य इलाकों में निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन को लेकर कई FIR दर्ज की गई हैं। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।
वहीं, CJP नेताओं ने आरोप लगाया कि दिपके को वकीलों से मिलने की अनुमति देने में देरी हुई। मार्च को देखते हुए कनॉट प्लेस में बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी।