सुपर अल नीनो पर डराने वाली रिपोर्ट, भारत में हजारों मौतों का अनुमान
इंडिया
September 26, 2026
•
रिपोर्टर: Shubham Makram
सुपर अल नीनो पर डराने वाली रिपोर्ट, भारत में हजारों मौतों का अनुमान
नई दिल्ली। भारत में एक संभावित ‘सुपर अल नीनो’ को लेकर चिंता बढ़ गई है। शिकागो यूनिवर्सिटी के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट की हालिया रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अगर सुपर अल नीनो की स्थिति बनती है, तो अगले छह महीनों में भारत में अत्यधिक गर्मी के कारण करीब 15,800 अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं।
हालांकि, विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि यह आंकड़ा एक मॉडल आधारित अनुमान है, न कि निश्चित भविष्यवाणी। रिपोर्ट की पूरी कार्यप्रणाली का अभी पीयर रिव्यू होना बाकी है।
कैसे तैयार किया गया मौतों का अनुमान?
रिपोर्ट की सह-लेखक और रोडियम ग्रुप की क्लाइमेट एवं एनर्जी प्रैक्टिस की डायरेक्टर एमिली ग्रोवर-कोपेक के मुताबिक, अनुमान दो प्रमुख चीजों पर आधारित है—- मौसम के मौसमी तापमान का पूर्वानुमान
- तापमान बढ़ने और मृत्यु दर के बीच स्थापित संबंध