सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव और गिरावट की वजह
इंडिया
August 31, 2026
•
रिपोर्टर: Shubham Makram
सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव और गिरावट की वजह
Gold-Silver Price Today 31 August 2026: नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत कीमती धातुओं के लिए कमजोर रही। सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों और पिछले दिनों की जोरदार तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली ने कीमतों पर दबाव बढ़ाया।
MCX पर सोना-चांदी फिसले
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट का सोना शुरुआती कारोबार में ₹2,600 से ज्यादा टूटकर ₹1,53,640 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी में भी करीब ₹4,200 की गिरावट आई और यह ₹2,32,501 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। हालिया तेजी के बाद आई यह गिरावट निवेशकों के लिए मुनाफावसूली का संकेत भी मानी जा रही है।घरेलू बाजार में कितना सस्ता हुआ सोना?
घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोमवार को सोने के अलग-अलग कैरेट की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।- 24 कैरेट सोना: ₹1,470 की गिरावट के बाद ₹1,56,770 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,350 घटकर ₹1,43,700 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: ₹830 की गिरावट के बाद ₹1,17,850 प्रति 10 ग्राम