इंडियारेसिपी

रोटी और पराठे के लिए नहीं गूंथा जाता एक जैसा आटा, जान लें क्या है दोनों के बीच फर्क

अकसर घरों में महिलाएं सुबह के नाश्ते से लेकर डिनर तैयार करने तक के लिए, रोटी और पराठा बनाने के लिए एक ही तरह से आटा गूंथकर तैयार करती हैं। हो सकता है आपके घर पर भी ऐसा ही कुछ होता हो। लेकिन क्या आप जानती हैं रोटी और पराठे का आटा अलग तरह से लगाया जाता है। रोटी और पराठे बनाने के लिए आटा अलग तरीके गूंथा जाता है। आइए जानते हैं क्या है दोनों के बीच फर्क।
रोटी का आटा कैसे लगाया जाता है ?

रोटी का आटा हमेशा नरम और सॉफ्ट गूंथा जाता है। रोटी को हल्का बनाए रखने के लिए इसमें किसी दूसरी सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाता। रोटी का आटा गूंथने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा छानकर उसमें नमक डालकर धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूंथें। रोटी के लिए आटा गूंथते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि आटा ना तो ज्यादा सख्त होना चाहिए और ना ही ज्यादा ढीला। गूंथे हुए आटे को 20 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए अलग रख दें, ताकि रोटी का आटा अच्छी तरह सेट हो जाए।
पराठे का आटा कैसे गूंथे ?

पराठे के लिए आटा लगाते समय आप आटे में घी या दही मिला सकते हैं। पराठों को नरम बनाने के लिए आप उसमें थोड़ा सा तेल भी मिला सकते हैं। इस टिप को फॉलो करने से आटे में थोड़ा सा लोच आता है, जिससे पराठा बेलते समय उसकी परत अच्छी बनती है। अगर आप क्रिस्पी पराठा खाना पसंद करते हैं तो आटा गूंथते समय उसमें थोड़ी सी सूजी या बेसन मिला दें। पराठे का आटा गूंथने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा छानकर उसमें दो चम्मच तेल, दही मिलाएं। आटे को पानी की जगह दूध से गूंथने से पराठा बेहद नरम और करारा बनता है। आटे को गूंथकर तुरंत उससे पराठा बनाने से वह सख्त बनता है। इसलिए पराठा का आटा गूंथकर उसे 30 मिनट के लिए रेस्ट के लिए रख दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button