लॉगिन

झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 16 रन से हराया, छत्तीसगढ़ एमपी एमएससी सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी की उपविजेता

खेल September 13, 2026 रिपोर्टर: Shubham Makram
झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 16 रन से हराया, छत्तीसगढ़ एमपी एमएससी सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी की उपविजेता

झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 16 रन से हराया, छत्तीसगढ़ एमपी एमएससी सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी की उपविजेता

उदयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमपी एमएससी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी-20 ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 16 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 12 सितंबर को उदयपुर के मीराज क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन बनाए। दुर्गा मुर्मु और अश्वनी कुमारी ने 35-35 रन, जबकि शिखा ने 30 रन की पारी खेली। दुर्गा मुर्मु और शिखा ने पांचवें विकेट के लिए 56 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। छत्तीसगढ़ की ओर से उर्मिला हरीना ने 3 तथा प्रीति यादव और श्रद्धा वैष्णव ने 2-2 विकेट लिए।

 

149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम 19.3 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। सलामी बल्लेबाज प्रत्युषा ने सर्वाधिक 49 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। झारखंड की ममता पासवान ने 4 विकेट, जबकि शिखा और देवयानी प्रसाद ने 2-2 विकेट लिए।

 

इस तरह झारखंड ने फाइनल मुकाबला 16 रन से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि छत्तीसगढ़ टीम उपविजेता रही।

खबर शेयर करें: