लॉगिन

एशियन गेम्स: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया

इंडिया September 21, 2026 रिपोर्टर: Shubham Makram
एशियन गेम्स: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया

एशियन गेम्स: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारत की तीनों खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले सीधे गेमों में जीतकर टीम को एकतरफा जीत दिलाई।

पहले मुकाबले में सुतीर्था मुखर्जी ने 11-3, 11-3 और 11-4 से जीत दर्ज कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद सिंड्रेला दास ने कुलसुम खान को 11-6, 11-7 और 11-5 से हराकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी।

तीसरे मुकाबले में श्रीजा अकुला ने फातिमा खान के खिलाफ 11-4, 11-4 और 11-5 से जीत हासिल की। उनकी जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने शूटिंग में भी सफलता हासिल की। भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल जीता। वहीं इलावेनिल वलारिवन ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी रजत पदक अपने नाम किया।

खबर शेयर करें: