धनतेरस एवं दीपावली पर पंकज विक्रम ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
Screenshot
धनतेरस एवं दीपावली पर पंकज विक्रम ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील
रायपुर। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज विक्रम ने धनतेरस एवं प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, क्षेत्रवासियों, वार्ड एवं ब्लॉक के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पंकज विक्रम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और खुशियों का पर्व है। यह त्योहार सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को एकजुटता और सौहार्द का संदेश देता है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं और पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को बड़ों की देखरेख में ही आतिशबाजी करने दें। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कम से कम पटाखों का उपयोग करें और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाएं।
उन्होंने कामना की कि धनतेरस एवं दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशियों का नया उजाला लेकर आए।
पंकज विक्रम कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष रायपुर, छत्तीसगढ़