लॉगिन

AAP ने जताया कड़ा विरोध, IDBI बैंक के बाद अब भिलाई स्टील प्लांट को बेचने की तैयारी में मोदी सरकार?- अभिषेक मिश्रा

छत्तीसगढ़ October 16, 2026 • रिपोर्टर: Shubham Markam
AAP ने जताया कड़ा विरोध, IDBI बैंक के बाद अब भिलाई स्टील प्लांट को बेचने की तैयारी में मोदी सरकार?- अभिषेक मिश्रा

AAP ने जताया कड़ा विरोध, IDBI बैंक के बाद अब भिलाई स्टील प्लांट को बेचने की तैयारी में मोदी सरकार?- अभिषेक मिश्रा

  •  विदेशी हाथों में बैंक बेचने के बाद अब देश के गौरव ‘भिलाई स्टील प्लांट’ पर केंद्र की नज़र-अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष AAP
  • 2014 से लगातार देश की सरकारी संपत्तियों को अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों बेच रही है मोदी सरकार-अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष AAP

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा देश की बहुमूल्य सरकारी संपत्तियों और राष्ट्रीय उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपने की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने हाल ही में सरकारी बैंक आईडीबीआई (IDBI) को विदेशी कंपनी को बेचे जाने के फैसले का पुरजोर विरोध करते हुए, देश के सबसे पुराने और ऐतिहासिक भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के निजीकरण की संभावनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। हाल ही में प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी का भिलाई आगमन और स्टील प्लांट का दौरा कई गंभीर सवाल खड़े करता है। इस दौरे के बाद से ही जनता और बीएसपी के कर्मचारियों के मन में यह आशंका गहरा गई है कि सरकार देश के इस गौरव को अपने पसंदीदा उद्योगपति मित्र को सौंपने की पटकथा लिख रही है।

उन्होंने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट देश का गौरव है, इसे बेचने नहीं देंगे।भिलाई स्टील प्लांट सिर्फ लोहे का कारखाना नहीं है, बल्कि यह स्वतंत्र भारत के निर्माण, छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और लाखों परिवारों की आजीविका का प्रतीक है। जिस बीएसपी ने देश की बुनियाद को मजबूत किया, क्या अब मोदी सरकार उसे भी अडानी जैसे उद्योगपतियों के हवाले कर देगी? आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के इस गौरव की नीलामी का हर स्तर पर विरोध करेगी।

2014 से जारी है देश बेचना का सिलसिला:

अभिषेक मिश्रा ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा सरकार का मुख्य एजेंडा सिर्फ और सिर्फ देश की कीमती सरकारी संपत्तियों को बेंचा जा रहा है। बैंक, एयरपोर्ट, रेलवे, बंदरगाहों के बाद अब सार्वजनिक क्षेत्र के मजबूत इस्पात संयंत्रों (Steel Plants) पर सरकार की बुरी नज़र है।विदेशी व निजी कंपनियों को फायदा: आईडीबीआई बैंक को विदेशी कंपनी को बेचना और बीएसपी में अडानी की रुचि यह साबित करती है कि यह सरकार देश की जनता के लिए नहीं, बल्कि चुनिंदा कॉर्पोरेट घरानों के लाभ के लिए काम कर रही है।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार से मांग करती है कि वे भिलाई स्टील प्लांट और देश की अन्य राष्ट्रीय संपत्तियों के निजीकरण के इस आत्मघाती कदम पर तुरंत रोक लगाएं। यदि बीएसपी को बेचने या निजी हाथों में सौंपने की कोई भी कोशिश की गई, तो आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता और संयंत्र के मजदूरों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

खबर शेयर करें: