लॉगिन

नेशनल हाईवे-30 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 407 किलो गांजा जब्त

छत्तीसगढ़ November 24, 2026 • रिपोर्टर: Shubham Markam
नेशनल हाईवे-30 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 407 किलो गांजा जब्त

नेशनल हाईवे-30 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 407 किलो गांजा जब्त

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर और मोबाइल फोन सहित कुल 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

नेशनल हाईवे-30 पर नाकाबंदी कर पकड़ा कंटेनर

पुलिस के अनुसार, चिल्फी पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ड्राइवर की सीट के ऊपर एक गोपनीय चेंबर मिला। पुलिस ने चेंबर की तलाशी ली तो उसमें 192 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये बताई गई है।

कुल 2.29 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किए। गांजे सहित सभी जब्त सामग्री की कुल कीमत 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये बताई गई है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रक में विशेष गोपनीय चेंबर बनाया था।

ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे गांजा

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे थे। दोनों आरोपी अलीगढ़ के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब तस्करी के पूरे नेटवर्क, गांजे की आपूर्ति करने वालों और इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

खबर शेयर करें: